लातेहार में जनप्रतिनिधियों ने दी होली की शुभकामनाएं, एकता और भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील

लातेहार :  होली पर्व को लेकर लातेहार नगर में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, समाजसेवी सरजू सिंह, आशिम बाग, पंकज सिंह एवं विशाल भास्कर ने संयुक्त रूप से नगर वासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने अपने संदेश में कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और मिलन का त्योहार है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशी साझा करने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक आपसी एकता और भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में होली मनाएं।

लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने कहा कि होली सामाजिक समरसता को मजबूत करने का अवसर है। इस दिन सभी लोग जाति, धर्म और वर्ग के भेदभाव को भूलकर एक रंग में रंग जाते हैं, जो हमारी भारतीय संस्कृति की पहचान है।

समाजसेवी सरजू सिंह, आशिम बाग, पंकज सिंह और विशाल भास्कर ने भी नगरवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के अवसर पर प्रेम और सद्भाव का संदेश फैलाएं। उन्होंने युवाओं से खास तौर पर अपील की कि वे मर्यादित और सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें।

सभी जनप्रतिनिधियों ने कामना की कि यह होली लातेहार नगर के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा शहर में आपसी सहयोग और सद्भाव की भावना और मजबूत हो।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.