रौनियार विकास मंच ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल मनोकामना में रौनियार विकास मंच के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं मौके पर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था। जिसमें लोगों ने एक दूसरे को रंग-अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दिया। एवं होली के गाने पर नृत्य किया। वही समाज के लोगो ने एक दूसरे के साथ मिलकर भोजन का भी आनंद लिया। मौके पर जानकारी देते हुए समाज के लोगों ने बताया कि रौनियार विकास मंच के द्वारा हर वर्ष होली पर्व के अवसर पर एवं कई अन्य त्योहारों के अवसर पर इस तरह का कार्यक्रम आयोजन किया जाता है ताकि समाज के लोगों को एकजुट रहे। इसके अलावा कई सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। मौके पर महेंद्र गुप्ता, दीपू गुप्ता,लखन गुप्ता,विनोद गुप्ता, दिलीप गुप्ता,अरुण गुप्ता, रजनीकांत गुप्ता,मोनू गुप्ता, पंकज गुप्ता,वीरेंद्र गुप्ता, सूर्यकांत गुप्ता,संतोष गुप्ता, अमित गुप्ता,प्रतीक राजहंस, बादल गुप्ता,दिलीप गुप्ता, सरवन गुप्ता,मिंकु,पिंकू समेत कई लोग मौजूद थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.