शिक्षक ने अपने स्कूल के 21 बच्चों के आठवीं बोर्ड का फॉर्म नहीं भरा सभी बच्चे परीक्षा से वंचित
बालूमाथ : जैक बोर्ड द्वारा सोमवार को आठवीं बोर्ड परीक्षा आरंभ की गई। लेकिन बालूमाथ प्रखंड के मॉडल विद्यालय के 21 मासूम बच्चों ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की लापरवाही के कारण आठवीं बोर्ड परीक्षा से वंचित हो गया। बच्चों के अभिभावकों ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण हम लोगों को बच्चों के भविष्य के साथ -सीधे खिलवाड़ किया गया है। क्योंकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने फार्म ही नहीं भरा। विद्यालय के छात्र-छात्रा स्वाति कुमारी, रूपा कुमारी, आर्यन कुमार गुप्ता, अनिल यादव, मोहम्मद आसिफ, सुप्रिया कुमारी, आनंद उरांव, आदित्य तिर्की, अंशु कुमार समेत कई बच्चों एवम उनके अविभावक ने बताया कि हम लोग विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फॉर्म भरकर समय से जमा कर दिए थे। लेकिन विद्यालय के प्रधानाध्यापक फॉर्म जमा करने के बजाय कोलकाता घूमने चला गया। जिस कारण फार्म समय पर ऑनलाइन नहीं हो पाया। बच्चों ने कहा कि आज से हम लोगों का आठवीं बोर्ड परीक्षा आरंभ हुआ है लेकिन हम लोग विद्यालय प्रबंधन के लापरवाही के कारण परीक्षा से वंचित हो गए। वहीं बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 जनवरी तक था इसके लिए विभाग द्वारा प्रधानाध्यापक को 2 महीने पहले फार्म उपलब्ध करा दिया गया था। बच्चों ने समय से सभी फॉर्म भरकर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार को दे भी दिया। लेकिन विजय कुमार फॉर्म भरने में कोई रुचि नहीं दिखाई। अभिभावक ने लातेहार उपायुक्त से मांग करते हुए कहा है कि इस तरह के प्रधानाध्यापक पर कड़ी कार्रवाई किया जाए। वही विद्यालय के अभिभावक व झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने कहा कि अगर विद्यालय के प्रधानाध्यापक कहीं घूमने जा रहे थे तो विद्यालय के दूसरे शिक्षक को फॉर्म भरने का जिम्मा देकर जाना चाहिए था यह घोर लापरवाही है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा है कि ऐसे प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई किया जाए ताकी बच्चों को भविष्य के साथ भविष्य में खिलवाड़ ना हो। इधर घटना की सूचना पाकर बालूमाथ भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोगता विद्यालय परिसर पहुंचे जहां शिक्षक विजय कुमार ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए कहा कि हमसे गलती हुई है भविष्य में इस तरह का गलती नहीं करेंगे। इधर अखिलेश भोगता ने कहा कि इस तरह गलती करने वाले शिक्षक पर विभाग कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई नहीं होगा तो अभिभावकों के साथ मिलकर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। ज्ञात होगी मॉडल विद्यालय में कुल 141 बच्चे नामांकित हैं जिसके पठन-पाठन कार्य हेतु सरकार द्वारा 6 शिक्षक लगाए गए हैं । वहीं मध्यान भोजन की सुविधा देकर प्रत्येक माह लाखों रुपए खर्च कर रही है ताकि बच्चों का भविष्य बनाया जा सके लेकिन दूसरी ओर लापरवाह प्रधानाध्यापक बच्चों के भविष्य के साथ सीधा-सीधा खिलवाड़ कर रहे हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रिंस कुमार ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में है बच्चों को एक बार पुनः मौका दिलाने का प्रयास किया जा रहा है वही लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। वही लातेहार डीएससी गौतम कुमार साहू ने कहा कि फॉर्म भरने का सारा जवाब देही प्रधानाध्यापक पर होता है ऐसे लापरवाही प्रधानाध्यापक पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं शिक्षक विजय कुमार ने कहा कि सर्वर डाउन होने के कारण ऑनलाइन नहीं हो पाया है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.