पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आठ घायल, एक की मौत

बालूमाथ :  होली पर्व के मौके पर बालूमाथ थाना क्षेत्र में पांच अलग-अलग सड़क दुर्घटना में आठ लोग घायल हो गया। वहीं एक कि मौत हो गया। पहली घटना में एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बारियातू मध्य विद्यालय के समीप संजय प्रसाद 35 वर्ष पिता विनोद प्रसाद ग्राम बारियातू निवासी डाढ़ा से बरियातू आने के क्रम में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर बिजली पोल से जा टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों द्वारा युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वही दुर्घटना में बालूमाथ के सेरेगड़ा पंचायत के पंडुरुलावा ग्राम में दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार दीपक गंझू 13 वर्ष पिता नारायण गंझू,केश्वर गंझू 11वर्ष पिता दिनेश गंझू दोनों ग्राम गोलीटांड निवासी जर्री पेट्रोल पंप से तेल लेकर आपने घर जा रहे थे जहां आकाश भुईया 18 वर्ष पिता रामवृक्ष भुईया ग्राम गनेशपुर थाना बालूमाथ निवासी के मोटरसाइकिल के साथ टक्कर हो गया। जिसमें सभी घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलो को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दीपक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया। वहीं तीसरी दुर्घटना में मोटरसाइकिल से गिरकर उत्तम कुमार 25 वर्ष पिता पुरन गंझु,मुकेश भारती 26 वर्ष पिता जुगल भारती एवं मुकेश कुमार 20 वर्ष पिता शंकर गंझु तीनों ग्राम हलमता थाना हेरहंज निवासी घायल हो गया। उक्त तीनों लोग मोटरसाइकिल से हेरहंज बाजार की ओर जा रहे थे इसी दौरान यह दुर्घटना हुई।  वही चौथी दुर्घटना में दिनेश यादव 27 वर्ष पिता शिवरतन यादव एव रविंद्र यादव 33 वर्ष पिता मोती यादव दोनों ग्राम मनसिंघा थाना बालूमाथ निवासी मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त दोनो अपने घर से मुरपा होली खेलने जा रहे थे इसी दौरान तीखे मोड में मोटरसाइकिल से अनियंत्रित होकर गिर गये और गंभीर रूप से घायल हो गया। वही पांचवी दुर्घटना में उपेंद्र उरांव 30 वर्ष पिता सुरेश उरांव ग्राम बनियों थाना बालूमाथ निवासी रंग से बचने के दौरान मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.