तीन अलग-अलग घटना में आत्महत्या का प्रयास, दो रेफर

बालूमाथ :  बालूमाथ थाना क्षेत्र में बुधवार को तीन अलग-अलग मामले में दो युवती ने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। वही एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पहली घटना में बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत चेटूआग ग्राम में प्रियंका कुमारी 18 वर्ष पिता नंददेव महतो ने पारिवारिक विवाद में जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया।वहीं दूसरी घटना में चितरपुर ग्राम में रागिनी कुमारी 17 वर्ष पिता शंभु उरांव ग्राम चितरपुर थाना बालूमाथ निवासी ने जहर खा कर आत्महत्या प्रयास किया। वही तीसरी घटना में हेरहंज थाना क्षेत्र के चिरु पंचायत अंतर्गत ब्रह्मोरिया निवासी दिलीप उरांव 18 वर्ष पिता मंगर उरांव ने आपसी विवाद में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।घटना के बाद सभी का प्राथमिक इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ० दयानंद कुमार के द्वारा किया गया। वही प्रियंका कुमारी एवं दिलीप कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.