हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया रंगों का त्योहार होली
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ रंगों का त्योहार होली मनाया गया। सुबह से युवको ने कई टोलियां में बट कर घूम घूम कर रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। दोपहर 3:00 बजे के बाद लोग नए-नए कपड़े पहनकर एक दूसरे के घरों में जाकर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर लोग अपने-अपने घरों में कई तरह के व्यंजन पकवान बनाए थे जिसका लोगों ने लुफ्त उठाया। होली के मौके पर बालूमाथ कृष्णापुरी, मोहल्ला में हांडी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जबकि ओल्हेपाठ ग्राम में तालाब के बीच में हांडी फूड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें लड़का एवं लड़कीयो दोनों को टीम ने भाग लिया। जहां लड़कियों की टोलियां ने हांडी फोड़ कर विजय हासिल किया। जिसे आयोजन द्वारा नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इधर बालूमाथ, सेरेगड़ा, बालू, आरा, चमातू, गणेशपुर ,मुरपा, बालू, झाबर समेत कई जगहों पर जम कर होली खेली गई। इस दौरान बालूमाथ पुलिस के जवान कई चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग करते नजर आए। वही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार स्वयं पूरे प्रखंड क्षेत्र में घूम-घूम कर स्थिति का जायजा लेते रहे। कई मोहल्ले में डीजे, हरमोनिया व ढोल के ताल पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.