योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का बीडीओ ने दिया निर्देश

लातेहार - बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शुक्रवार को मनरेगा,प्रधानमंत्री आवास व अबुआ आवास योजना की प्रगति को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव ने किया। आयोजित बैठक में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास की योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट पर विस्तार से चर्चा हुई। मौके पर बीडीओ सोमा उरांव ने सभी संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधूरी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए ताकि लाभुकों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। बीडीओ ने उपस्थित कर्मीयो को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्य में लापरवाही पाई गई तो संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वही बैठक में मनरेगा के तहत लंबित कार्यों,मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने,भुगतान में पारदर्शिता बनाए रखने पर चर्चा की गई।आयोजित बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी केतन गुप्ता,कनीय अभियंता शिव मोहन उरांव,सन्नी कुमार सिंह,सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह, पंचायत सेवक,दीपक यादव,अरविंद कुमार, महेश मुंडा, सुषमा कुमारी,रामावतार सिंह,रोजगार सेवक असगर अंसारी,कंप्यूटर ऑपरेटर गोलू कुमार,चीकू कुमार, नरेश यादव, समेत कई प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.