2026 विजय पर भाजपा जनप्रतिनिधियों का सम्मान,लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद ने दी बधाई

लातेहार - नगर निकाय चुनाव 2026 में भारतीय जनता पार्टी समर्थित जनप्रतिनिधियों की ऐतिहासिक विजय के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में कई प्रमुख नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर सहयोगी दल के रूप में समर्थन दे रहे लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश सचिव श्री मुरली प्रसाद जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में केंद्रीय मंत्री श्री संजय सेठ जी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह जी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री आदित साहू जी,श्री बाबूलाल मरांडी जी,पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रही। सभी नेताओं ने लातेहार नगर पंचायत सहित राज्य के विभिन्न निकायों में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे जनता के विश्वास तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताया। इस अवसर पर लोजपा प्रदेश सचिव श्री मुरली प्रसाद जी ने अपने संबोधन में कहा कि नगर निकाय चुनाव 2026 में मिली विजय जनता के विकास के प्रति विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री महेश सिंह जी की जीत में भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनता का आशीर्वाद और वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समारोह में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं का अभिवादन करते हुए लातेहार नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री महेश सिंह जी को इस जीत का श्रेय दिया और उनके नेतृत्व में नगर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी जनप्रतिनिधि मिलकर क्षेत्र के विकास, जनसेवा और सुशासन को और मजबूत करने का कार्य करेंगे। समारोह में उपस्थित नेताओं ने भी श्री महेश सिंह जी को जीत की बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में लातेहार नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.