अफवाह से पेट्रोल पंपों पर उमड़ी भीड़,एसडीओ ने की अपील – घबराएं नहीं, ईंधन की आपूर्ति सामान्य

लातेहार - अमेरिका,इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव की खबरों के बीच जिले में ईंधन संकट की अफवाह फैलने से रविवार को शहर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ-साथ गैलन में भी पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पंपों पर पहुंच गए, जिससे कुछ स्थानों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।स्थिति को देखते हुए लातेहार के एसडीओ अजय कुमार रजक ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की कमी नहीं है, इसलिए घबराने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।एसडीओ ने कहा कि कुछ लोग गैलन में अधिक मात्रा में पेट्रोल और डीजल भरकर जमा करने की कोशिश कर रहे हैं, जो गलत है।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जमाखोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें, ताकि अनावश्यक भीड़ और परेशानी की स्थिति उत्पन्न न हो।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.