रांची में भाजपा का सम्मान समारोह: लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह हुए सम्मानित
लातेहार रांची- राजधानी रांची के चिरौंदी स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भारतीय जनता पार्टी, झारखंड द्वारा नगर निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष महेश सिंह को भी सम्मानित किया गया। समारोह में राज्य भर से निकाय चुनाव में विजयी जनप्रतिनिधियों को मंच पर सम्मान देकर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने सभी विजयी प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में मिली जीत जनता के विश्वास और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। नेताओं ने उम्मीद जताई कि सभी जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में जनसेवा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगे।
सम्मान प्राप्त करने के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने पार्टी नेतृत्व और सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे लातेहार नगर की जनता के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस अवसर पर कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, पार्टी पदाधिकारी, वार्ड पार्षद तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह मीडिया प्रभारी मुकेश पांडे प्रदेश कार्य समिति राजधानी यादव, राजन तिवारी, सांसद प्रतिनिधि आनंद सिंह,विष्णु प्रसाद, प्रमोद कुमार लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि गौरव दास, कार्यकर्ता राजू प्रसाद ,राकेश प्रसादऔर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा तथा सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
संवाददाता - बब्लू खान

No Previous Comments found.