गणेशपुर में चैती दुर्गा पूजा व रामनवमी को लेकर बैठक, पूजा समिति का गठन
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के गणेशपुर गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी पर्व के आयोजन को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की, जिसका उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। बैठक के दौरान पूजा को विधिवत और भव्य रूप से संपन्न कराने को लेकर कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी प्रत्येक घर से चंदा के रूप में 400 रुपये का सहयोग लिया जाएगा, जिससे पूजा के सभी कार्यक्रमों का संचालन किया जा सके।
बैठक में चैती दुर्गा पूजा समिति का भी गठन किया गया। समिति में सुनील कुमार यादव को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि प्रीत लाल यादव, मनोज प्रसाद गुप्ता एवं जितेंद्र रजक को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। वहीं अनूप कुमार गुप्ता को सचिव तथा मनोज राम और सहदेव साव को उपसचिव चुना गया। कोषाध्यक्ष के रूप में विष्णु शंकर सिंह, अभय सिंह, शरणदेव सिंह और सौरभ कुमार गुप्ता को दायित्व सौंपा गया।
इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि समिति की ओर से चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर नौ दिनों तक विधिवत पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही दशमी के दिन भव्य मेला का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के गांवों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 27 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें सिंगर सोनम यादव और सिंगर निशा गुप्ता अपनी प्रस्तुति देंगी।बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर इस वर्ष पूजा को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.