रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
बालूमाथ : बालूमाथ थाना क्षेत्र के हेमपुर गांव में सोमवार को रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हेमपुर निवासी रामसुंदर गंझू 20 वर्ष पिता रामबिलास गंझू के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामसुंदर गंझू रविवार से ही घर से लापता था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों के साथ ग्रामीणों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।सोमवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव पड़ा देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, लातेहार भेज दिया।
मिली जानकारी अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार तथा रेलवे विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.