वाहन जांच अभियान में 14 हाईवा पकड़े, कागजात व तिरपाल नहीं होने पर कार्रवाई

लातेहार - बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के बसिया ओवरब्रिज (झारखंड ढाबा) के पास वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान हाईवा ट्रकों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में 14 हाईवा वाहनों से ड्राइविंग लाइसेंस समेत गाड़ी के कागजात की जांच की गई। इस दौरान कई वाहनों में कागजात अधूरे पाए गए तथा कुछ वाहनों में कोयला लोड होने के बावजूद तिरपाल नहीं ढका गया था। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर सभी वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। अंचल अधिकारी बालेश्वर राम ने बताया कि जिन वाहनों में कागजात अधूरे थे और तिरपाल नहीं ढका गया था, उनके चालान की रिपोर्ट जिला खनन पदाधिकारी को भेज दी गई है। वहां से चालान की राशि निर्धारित की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.