अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, रिम्स रेफर

लातेहार - बालूमाथ- चतरा मुख्य पथ एनएच-22 पर मंगलवार को गोनिया ग्राम के समीप सड़क किनारे एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर बारियातू पुलिस के सहयोग से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. सुरेंद्र कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया। घायल युवक की पहचान राकेश गंझू 25 वर्ष पिता बिशेवर गंझू, निवासी सेरनदाग, सिमरिया जिला चतरा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा।ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बालूमाथ पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.