सप्त दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ का ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में आयोजित सप्त दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर मंगलवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। ध्वजारोहण के साथ ही यज्ञ का शुभारंभ हो गया, जो आगामी 26 मार्च तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने गांव का भ्रमण किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।ध्वजारोहण के बाद यज्ञ स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष संजय यादव, उपाध्यक्ष संतोष यादव, बिहारी प्रसाद यादव, सचिव राजन यादव, दसरथ यादव, अभिषेक यादव, राजेश यादव, कृष्णा यादव, संतोष यादव, बिमल यादव, पिंटू यादव, अरविंद गंझु, अमृत यादव, बिगन यादव, राजेंद्र यादव, गोपाल यादव, कृष्णा प्रसाद, प्रेम शंकर प्रसाद, जगदीश यादव, जगरनाथ यादव, बजरंगी यादव, प्रेम यादव, सरपन यादव, सुरेश यादव, राहुल यादव, राजेंद्र प्रसाद, राजेश साव, प्रवीण साव, शंकर साव, अशोक यादव, चांदील यादव, बंधु यादव, उमेश यादव, चुरामन साव, रामलाल यादव, रिंकू यादव, गोविंद साव, त्रिवेणी साव, महादेव यादव, रुपेश कुमार, सत्यपाल यादव, अजय यादव, जुगेश्वर यादव सहित सैकड़ो धर्मप्रेमी श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.