एनएलसी कंपनी द्वारा नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक में मिट्टी का सर्वे कराए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नॉर्थ धाधू कोल ब्लॉक अंतर्गत सेमरसोत ग्राम में एनएलसी कंपनी के द्वारा कराए जा रहे मिट्टी सर्वे कार्य का ग्रामीणों ने विरोध किया है। मौके पर बालूमाथ पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत करवाया। आपस में समन्वय बनाकर काम करने की बात कही गई. सबों ने ग्रामीण और कंपनी आपस के बीच सामंजस्य बनाकर काम करने का अपना मांग दोहराया मौके पर उपस्थित सरना समिति के प्रखंड सचिव शंकर उरांव ने कहा कि सभी ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी बगैर ग्रामसभा के गांव में कोई भी कार्य शुरू न करें। कंपनी को हठधर्मिता को त्यागना होगा, उन्होंने यह भी कहा कि लातेहार जिला अनुसूचित जनजाति क्षेत्र के अंतर्गत आता है और यहां पर पेसा अधिनियम लागू है। और बिना ग्राम सभा के कोई भी खनन कार्य नहीं किया जा सकता है। यदि कंपनी संवैधानिक तरीके से और नियम संगत काम नहीं करेगी तो आने वाले समय में इसका बहुत जल्द एक जन आंदोलन किया जाएगा। मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे, लोगों का कहना था कि एक इंच जमीन कोयला खनन के लिए नहीं देंगे। इसके लिए हम लोग को जो भी संघर्ष करना होगा हम करने के लिए तैयार हैं।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.