मरीज के लिए गांव तक पहुंचेगी निःशुल्क चिकित्सा वाहन, ग्रामीणों में हर्ष
लावालौंग : चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से लावालौंग प्रखंड में एक निःशुल्क चिकित्सा वाहन समेत डॉक्टर दी गई है। यह वाहन सूचना मिलते ही गांव तक पहुंचेगी और मरीजों को मुफ्त में मौके पर इलाज की जाएगी। सांसद के यह सराहनीय कार्य से लोगों में काफी हर्ष का माहौल है। जानकारी के अनुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष खगेश्वर साहू ने बताया कि चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह के सौजन्य से यह निःशुल्क चिकित्सा वाहन समेत डॉक्टर उपलब्ध की गई है, जो सीधे गांव तक पहुंच कर लोगों की सामान्य बीमारी को जांच कर इलाज तथा दवा दी जाएगी। विशेष जानकारी के बाद खगेश्वर साहू ने बताया कि यह वाहन गांव गांव में घूमते रहेंगे तथा जानकारी मिलने के बाद भी पुनः उस गांव में जाकर जांच कर इलाज तथा दवा दी जाएगी यह सराहनीय कार्य से ग्रामीणों में काफी हर्ष है तथा चतरा लोकसभा सांसद को आभार व्यक्त कर रहे हैं।
रिपोर्टर : मो0 साजिद

No Previous Comments found.