लड़की दोस्त से विवाद के बाद युवक ने खाया जहर, रेफर
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के बड़का बालूमाथ निवासी एक युवक ने शुक्रवार सुबह कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। बताया जाता है कि युवक का अपनी लड़की दोस्त से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुजीत गंझू 17 वर्ष पिता धर्मेंद्र गंझू, ग्राम बड़का बालूमाथ थाना बालूमाथ निवासी ने शुक्रवार सुबह कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को तत्काल इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ० सुरेंद्र कुमार द्वारा उसका प्राथमिक इलाज किया गया वही उसकी स्तिथि को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.