सरहुल पूजा कमिटी का गठन, अध्यक्ष बने शुकरा भगत
बालूमाथ : प्रखंड क्षेत्र में प्रकृति पर्व सरहुल पूजा को धूमधाम से मनाने को लेकर सरहुल पूजा कमिटी का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से सीसीएल से सेवानिवृत्त शुकरा भगत को कमिटी का अध्यक्ष चुना गया। कमिटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सरहुल पूजा आगामी 21मार्च को हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाई जाएगी। सरहुल शोभा यात्रा में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल-नगाड़ों के साथ लोग अपने पारंपरिक वेशभूषा और खोड़हा के साथ शोभा यात्रा में भाग लेंगे।कमिटी का विस्तार करते हुए पूर्व शिक्षक सूधु उरांव को सचिव, पूर्व मुखिया शेरेगाड़ा के सुरेन्द्र उरांव को कोषाध्यक्ष, गणेशपुर मुखिया परमेश्वर उरांव को उपाध्यक्ष, ईश्वर उरांव को महामंत्री, प्रकाश भोगता को उपसचिव, रामलाल भगत को उपकोषाध्यक्ष, सोहराई भगत को मंच संचालक तथा कपिल उरांव को संगठन मंत्री बनाया गया।वहीं संरक्षक के रूप में प्रभुदयाल उरांव, शंकर उरांव, रामवृक्ष उरांव, रमेश उरांव, राजेश उरांव और हरदयाल उरांव को जिम्मेदारी दी गई।वही भोलेंटियर अध्यक्ष संदीप उरांव बनाए गए। बैठक में सुरेन्द्र भोगता समेत कई लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.