करकट अंजुमन कमेटी ने किया इफ़्तार पार्टी का आयोजन,आपसी भाईचारे का दिया संदेश
लातेहार - करकट क्षेत्र में अंजुमन कमेटी की ओर से रमजान के पाक महीने में इफ़्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और रोज़ा इफ़्तार कर अल्लाह से अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कमेटी के सक्रिय सदस्य अयूब अंसारी,इकराम उल हक,शमशेर आलम,नौशाद आलम और आसिफ अंसारी सहित अन्य सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर रोज़ेदारों के लिए इफ़्तार की व्यवस्था की और लोगों का स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रमजान का महीना इंसानियत,भाईचारा और जरूरतमंदों की मदद का संदेश देता है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम और एकता मजबूत होती है। उन्होंने लोगों से जकात और सदका निकालकर गरीबों की मदद करने की भी अपील की। इफ़्तार पार्टी का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी ने देश, समाज और इलाके की तरक्की के लिए दुआ की।
रिपोर्टर - बब्लू खान

No Previous Comments found.