नगर पंचायत में नई टीम की शुरुआत, महेश सिंह ने अध्यक्ष पद की शपथ ली
लातेहार - नगर पंचायत में नई नेतृत्व टीम की औपचारिक शुरुआत हो गई है। नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर महेश सिंह ने शपथ ग्रहण कर जिम्मेदारी संभाल ली, वहीं उपाध्यक्ष पद पर संतोष रंजन की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी गईं।
भाजपा जिला अध्यक्ष बंशी यादव के नेतृत्व में लातेहार भाजपा कमिटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संतोष रंजन को उनकी जीत के लिए बधाई दी। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह ऐतिहासिक जीत जनता के विश्वास, संतोष रंजन के अथक परिश्रम और उनके समर्पण का परिणाम है। भाजपा नेताओं ने विश्वास जताया कि संतोष रंजन के नेतृत्व में लातेहार नगर पंचायत विकास के नए आयाम स्थापित करेगा और नगर क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएँ तथा सेवाएँ मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में नई टीम के गठन से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष महेश सिंह और उपाध्यक्ष संतोष रंजन के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की गई कि उन्हें नई जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक निभाने की शक्ति, ऊर्जा और मार्गदर्शन प्राप्त हो।भाजपा परिवार की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों को एक बार फिर हार्दिक बधाई देते हुए उम्मीद जताई गई कि उनके नेतृत्व में लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए कई महत्वपूर्ण पहल की जाएंगी।
रिपोर्टर - बबलू खान

No Previous Comments found.