कादरी मस्जिद में खत्म तरावीह का रूहानी कार्यक्रम सम्पन्न

लातेहार : झारखंड के जिला लातेहार के करकट स्थित अंसार नगर की कादरी मस्जिद में पवित्र माह-ए-रमज़ान के मौके पर खत्म तरावीह का रूहानी कार्यक्रम बड़े ही अकीदत और एहतराम के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर इलाके के बड़ी संख्या में नमाज़ियों ने शिरकत की और पूरे अदब के साथ कुरआन-ए-करीम की तिलावत सुनी।

तरावीह में मुकम्मल कुरआन-ए-पाक सुनाने की सआदत हाफिज ज़ुबैर आलम कलीमी साहब को हासिल हुई। उन्होंने पूरे रमज़ान शरीफ में नमाज़-ए-तरावीह के दौरान खूबसूरत अंदाज़ में कुरआन-ए-करीम सुनाया, जिसे नमाज़ियों ने बड़ी तवज्जो और दिलचस्पी के साथ सुना।
इस मौके पर तकरीर करते हुए हज़रत मुफ्ती मुदस्सिर आलम अमजदी और हज़रत मुफ्ती मोहसिन आलम अमजदी साहब ने रमज़ान शरीफ की फज़ीलत, कुरआन-ए-करीम की अहमियत और नेकियों की तरफ बढ़ने की जरूरत पर रोशनी डाली। उन्होंने लोगों को अल्लाह की इबादत, आपसी भाईचारे और समाज में अमन-ओ-अमान कायम रखने की नसीहत की।
कार्यक्रम के आखिर में मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और पूरी उम्मत-ए-मुस्लिमाह की भलाई के लिए खास दुआ की गई। इस्लामुल मुस्लिमीन मस्जिद कमेटी के सदर जनाब अयूब साहब और तमाम मेंबरान और इलाके के लोगों ने हाफिज साहब और उलेमा-ए-किराम का शुक्रिया अदा किया और दुआओं से नवाज़ा।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.