बाईक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, रेफर
बालूमाथ : रांची-चतरा मुख्य मार्ग एनएच 22 पर टमटमटोला ग्राम के समीप मंगलवार को बाइक में साड़ी फंस जाने से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पर्बी देवी 35 वर्ष पति लटन भुईयां, निवासी लावालौंग जिला चतरा निवासी बालूमाथ से अपने पति के साथ बाइक से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान टमटमटोला ग्राम के समीप बाइक में साड़ी फंस गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक टेम्पो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉ. अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वही महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.