नगर पंचायत चुनाव में जीत के बाद लोजपा प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद का हुआ सम्मान

लातेहार :  नगर पंचायत चुनाव में शानदार जीत के बाद लातेहार नगर पंचायत कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष  महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष  संतोष रंजन ने लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के प्रदेश सचिव  मुरली प्रसाद को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत चुनाव में मिली यह ऐतिहासिक जीत लातेहार की जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। इस चुनाव में लोजपा प्रदेश सचिव  मुरली प्रसाद ने अपनी ऊर्जा, कार्यक्षमता और सक्रिय भूमिका के माध्यम से संगठन को मजबूती प्रदान की तथा चुनाव में जीत सुनिश्चित कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सम्मान प्राप्त करने के बाद  मुरली प्रसाद ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं बल्कि पूरे लातेहार नगर की जनता की जीत है। उन्होंने नवनिर्वाचित अध्यक्ष  महेश सिंह एवं उपाध्यक्ष संतोष रंजन को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी सूझबूझ और दूरदर्शिता से नगर पंचायत की जनता से निरंतर जुड़े रहेंगे और नगर के विकास के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि शहर की साफ-सफाई, सुंदरीकरण, होल्डिंग टैक्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, ताकि लातेहार नगर को एक स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि इस जीत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्रियों के मार्गदर्शन तथा चुनाव प्रभारी श्री किशन दास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने उनके प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सम्मान समारोह के दौरान  सरयू प्रसाद सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  राजधानी प्रसाद यादव जी, भाजपा जिला अध्यक्ष  बंशी यादव जी,पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह जी,  आशिष कुमार बाग,  राकेश दुबे,  राजन तिवारी,  अमरजीत सिंह,  मुकेश पांडेय, छोटू राजाजी,  पंकज यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उपस्थित होकर  मुरली प्रसाद को बधाई दी और नगर पंचायत की नई टीम के सफल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित लोगों ने नगर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.