जमीन विवाद में तीन महिलाओं से मारपीट
बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड क्षेत्र के डुमरा ग्राम में जमीन विवाद को लेकर शुक्रवार सुबह जमकर मारपीट की घटना हुई जिसमे तीन महिलाएं घायल हो गईं। जिनका प्राथमिक इलाज बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में सुमन देवी 30 वर्ष पति बिलेंदर गंझू, पूनम देवी 28 वर्ष पति बीरबल गंझू तथा सरिता देवी 28 वर्ष पति फुटकेस गंझू शामिल हैं ये तीनों आपस में गोतनी हैं। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जमीन विवाद को लेकर गांव के रहने वाले प्रकाश उरांव, नरेश उरांव, रामा उरांव, नागेश्वर उरांव, बिजेंद्र उरांव, अमलेश उरांव, नागेंद्र उरांव एवं गुड्डू उरांव घर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने गुलेल, पत्थर, डंडा से मारपीट की, वहीं दांत से काटकर भी घायल किया।घटना के बाद परिजनों द्वारा सभी घायलों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉ. सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार किया।बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था ।जिस कारण यह घटना हुई।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.