श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के नगड़ा ग्राम में आयोजित सप्तदिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन पर निकली इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।कलश यात्रा नगड़ा गांव से निकलकर जरी नदी से कलश में जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री बैजनाथ राम भी कलश यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन से क्षेत्र मे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है कार्यक्रम में पूजा समिति के अध्यक्ष संजय यादव, गंगेश्वर यादव, बिहारी यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता,उपेंद्र रंगीला,राजेंद्र साव, संतोष यादव,मनोज यादव, प्रदीप यादव,सुदामा प्रसाद, राजन यादव,रौशन यादव,दीपक दशरथ यादव अभिषेक यादव कृष्ण यादव अमित यादव बिगन यादव सतपाल यादव अशोक यादव,योगेश्वर यादव,राजेंद्र प्रसाद,शंकर साव कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.