हुचलु में ईद की नमाज अदा, गले मिलकर दी मुबारकबाद — शांति और अमन का दिया गया संदेश

लातेहार - चंदवा प्रखंड के सासंग पंचायत अंतर्गत हुचलु गांव में ईद के पावन अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। पूरे इलाके में खुशी और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नमाज में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान प्रशासन की भी मौजूदगी रही, जिससे व्यवस्था शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित बनी रही। नमाज के बाद इमाम साहब ने लोगों को शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम,एकता और इंसानियत का प्रतीक है। हुचलु के सदर मोहम्मद नौशाद अंसारी ने सभी लोगों को ईद की ढेर सारी बधाइयां दीं और कहा कि यह पर्व लोगों को आपस में जोड़ने का काम करता है। उन्होंने सभी से समाज में अमन-चैन बनाए रखने की अपील भी की। इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.