दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर, तीन युवक घायल

लातेहार - बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित सौरभ ढाबा के समीप रविवार को दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान राजकुमार गंझू 30 वर्ष पिता धनेश्वर गंझू ग्राम राजगुरु थाना बारियातू तथा धर्मदेव उरांव (28 वर्ष) पिता पारसनाथ उरांव और अमरजीत उरांव (24 वर्ष) पिता बलदेव उरांव, दोनों ग्राम गोनिया थाना बारियातू निवासी के रूप में हुई ।मिली जानकारी के अनुसार धर्मदेव उरांव और अमरजीत उरांव मोटरसाइकिल से बालूमाथ से अपने घर गोनिया की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी ओर से राजकुमार गंझू बालूमाथ की तरफ आ रहा था। इसी दौरान सौरभ ढाबा के समीप दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी का प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.