शराबियों ने गरम तेल फेंककर युवक को झुलसाया

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र बारीबाद ग्राम में शराबियों ने एक युवक के साथ मारपीट की व उसकी पत्नी के साथ भी दुर्व्यवहार किया। घटना के संबंध में मंगलेश लोहरा 38 वर्ष पिता स्व.संकेद्र लोहरा ग्राम बारीबाद थाना बारियातू गांव निवासी ने बताया कि वह बारीबाद डुमरा चौक स्थित एक होटल में समोसा लेने गया था।जहां वहां मौजूद कुछ शराबियों ने अचानक कड़ाही में खौलता तेल उनकी ओर फेंक दिया, जिससे उनका बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। उसने आगे बताया कि उक्त लोगों ने उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ दिए।घटना में मंगलेश लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना की सूचना पाकर बारियातू पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर दयानंद कुमार द्वारा घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया। वही घटना को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.