विवेकानंद किशोर संस्थान का बड़ा निर्णय: देवनद नदी तट पर बनेगा शवदाह गृह, प्रेम शंकर भगत बने अध्यक्ष
चंदवा : क्षेत्र में सामाजिक कार्यों के लिए सक्रिय विवेकानंद किशोर संस्थान ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्थानीय देवनद नदी के शमशान घाट के तट पर शवदाह गृह के निर्माण का संकल्प लिया है। इस संबंध में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इस पुनीत कार्य के लिए अध्यक्ष के रूप में प्रेम शंकर भगत का चयन किया गया। उनके नेतृत्व में संस्थान ने इस जनहितकारी योजना को शीघ्र पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। संस्थान के सदस्यों ने बताया कि शमशान घाट पर मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। शवदाह गृह के निर्माण से न केवल व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अधिक सम्मानजनक और सुविधाजनक बनेगी।
अध्यक्ष प्रेम शंकर भगत ने कहा कि यह कार्य समाज के हर वर्ग के लिए लाभकारी होगा और संस्थान इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करने का प्रयास करेगा। उन्होंने प्रशासन से आवश्यक सहयोग की भी अपील की।वही उपाध्यक्ष के के पटवारी, श्याम कारण साहू, रामकरण साहू,निर्मल शर्मा ब्रजमोहन राम ने इस कार्य को पुण्य का कार्य कहा.स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए संस्थान के इस निर्णय को सराहनीय कदम बताया है।वही मौके पर राजेश चंद्र पांडे नरेश प्रसाद गुप्ता नरेन्द्र अग्रवाल, महेंद्र अग्रवाल लाल अरुण शर्मा अशोक सिंह जडेजा राजेश शाही राघवेंद्र नाथ शाहदेव किशोर गिनोदिया परमवीर चौधरी बसंत प्रसाद रवि कुमार सुबोध कुमार विकास मित्तल जय वरु विक्रम शर्मा सुनील शर्मा मोहिनीश कुमार राम टहल साहू विष्णु कुमार गुप्ता संजू कुमार नीतीश तिवारी कुमार नवनीत राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या मे लोग उपस्थित थे
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.