रामनवमी को लेकर प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, दी चेतावनी हुड़दंग करने वाले पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई
बालूमाथ : उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर रामनवमी त्यौहार को लेकर लातेहार अनुमंडल पदाधिकारी अजय रजक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिनोद रवानी के नेतृत्व में बालूमाथ मुख्य सड़क पर फ्लैग मार्च निकालकर रामनवमी का त्यौहार भाईचारा और शांति से मनाने का संदेश दिया गया. जानकारी के अनुसार रामनवमी त्यौहार को लेकर बुधवार को थाना चौक से न्यू बस स्टैंड, दुर्गा मंडप, ग़ालिब कॉलोनी, रहमत नगर, बाजार टांड़, जामा मस्जिद,भामाशाह नगर, देवी मंडप, महावीर मंदिर होते हुए मुख्य सड़क तक किया गया. मुख्य सड़क पर लातेहार एसडीएम अजय कुमार रजक, एसडीपीओ विनोद रवानी, पुलिस निरीक्षक,अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के संयुक्त नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर आमजनों को यह संदेश दिया कि आप रामनवमी का त्यौहार भाईचारा और शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं, किसी भी तरह का कोई कार्य ऐसा ना करें जिससे किसी को परेशानी हो, सोशल मीडिया में कोई भी ऐसा संदेश ना डालें जिससे किसी को दुख महसूस हो, हुड़दंग ना करें, शांतिपूर्ण ढंग से इस त्यौहार को मनाएं. फ्लैग मार्च में बालूमाथ थाना के सब इंस्पेक्टर गौतम कुमार, देवेंद्र कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, अमित कुमार रविदास, सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान मौजूद रहे.
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.