बालूमाथ में अष्टमी के मौके पर भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय में महावीर मंडल रामनवमी पूजा समिति के नेतृत्व में भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाली गयी। जिसमें बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र से आए राम भक्तों ने भाग लिया। रामनवमी के महाष्टमी अवसर पर आयोजित इस मोटरसाइकिल जुलूस में शामिल लोगों का अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था लोग जय श्री राम,वीर बजरंगबली हनुमान,बजरंग बली जय जय समेत कई नारे लगा रहे थे। वही डीजे में राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी एक तरफ लक्ष्मण एक तरफ सीता बीच में है जगत के पालनहारी समेत कई भावपूर्ण गीत बज रहे थे। वही आयोजित मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व महावीर मंडल पूजा समिति अध्यक्ष रौशन साहू ने किया। मोटरसाइकिल जुलूस महावीर मंदिर से आरंभ होकर थाना चौक,मुरपा मोड,दिवाकर नगर,बड़का बालूमाथ,बस स्टैंड टमटमटोला,अंबेडकर मुहल्ला, कुरैशी मोहल्ला,जामा मस्जिद होते हुए चेताग राजा के यहाँ पहुंची जहां राम भक्तों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद मोटरसाइकिल जुलूस भामाशाह नगर होते हुए महावीर मंदिर जाकर समाप्त हुई। जुलूस में शामिल लोगों ने मोटरसाइकिल में महावीर झंडा और सर और गले में भगवा पट्टी लगा रखा था। और डीजे के साउंड में जय श्री राम के जमकर नारे लगाए।वहीं इसके अलावा सैकड़ो लोग पैदल इस जुलूस में शामिल थे।मौके पर कृष्णा यादव,शैलेश सिंह, राजेन्द्र चावल,अर्जुन साव, रंजीत लाल,ईश्वरी पासवान, सोनू सिंह,विशाल उर्फ गोलू, दिवाकर धोनी,प्रदीप साव, विनोद साव,प्रेम गुप्ता,अखिलेश भोक्ता,अरुण साव, पंचानंद पांडे,सागर कुमार,रवि सिंह, विवेक सिंह,कैलाश यादव,राजू साव, विनोद साव,सुनील कुमार, उपेंद्र रंगीला,गंगेश्वर यादव, नामेश्वर गुप्ता समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की कमान बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार सब-इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, विनय सिंह ने संभाल रखी थी।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.