कुत्तों के हमले से घायल चीतल की मौत

बालूमाथ :  शनिवार की सुबह झाबर के ग्रामीणों द्वारा वन विभाग को सूचना दी गई कि एक चीतल को गांव के कुछ कुत्तों द्वारा दौड़ाया जा रहा है, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना के पश्चात बालूमाथ वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल चीतल का रेस्क्यू कर उसे बालूमाथ रेंज कार्यालय लाया। पशु चिकित्सा टीम के द्वारा घायल चीतल का प्राथमिक उपचार किया गया। चीतल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर पशु चिकित्सालय रेफर किया गया। लातेहार ले जाने के दौरान रास्ते में ही चीतल की मौत हो गई। इसके पश्चात लातेहार के पशु चिकित्सकों की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया तथा नियमानुसार लातेहार के जंगल क्षेत्र में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.