बालूमाथ में हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, विरोध में एनएच-22 जाम

बालूमाथ- प्रखंड मुख्यालय स्थित बालूमाथ ब्लॉक के समीप एनएच-22 पर रविवार देर रात को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद सोमावर को आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मृतक की पहचान पवन कुमार (पिता- सुबा गंझू) के रूप में हुई है, जबकि हादसे में अंकित कुमार (25 वर्ष, पिता- छुपा गंझू, निवासी नवादा, सिमरिया) घायल हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों युवक चंदवा से शादी का कार्ड बांटकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बालूमाथ ब्लॉक कार्यालय के समीप एनएच-22 पर तेज रफ्तार हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने पवन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंकित कुमार का इलाज जारी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। इसके बाद लोगों ने बालूमाथ थाना चौक के पास एनएच-22 को जाम कर दिया और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा, सरकारी सहायता तथा दोषी वाहन चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिए जाने के बाद जाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वही जाम लगने के बाद मां अंबे कंपनी तुबैद द्वारा मृतक के परिजनों को चार लाख मुआवजा वही मित्र के भाई को गार्ड की नौकरी वहीं घायल के इलाज में मदद की बात कही गई तब जाकर जामकर्ताओ द्वारा जाम समाप्त किया गया।

संवाददाता - मो० अरबाज | बालूमाथ

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.