दहेज प्रताड़ना में गई नवविवाहित की जान, एक माह पहले हुई थी शादी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बालूमाथ-  बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित ओकिया गांव में 23 वर्षीय एक नवविवाहित की जान दहेज प्रताड़ना में चली गई। मृतक नव विवाहित के परिजनों का कहना है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे और इसकी गला दबाकर हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन आरंभ कर दी है।दरअसल लोहरदगा जिले के कूडू निवासी गुड़िया देवी की शादी गत 26 फरवरी को बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओकिया गांव निवासी राहुल साव के साथ हुई थी। परंतु शादी के एक माह बाद ही 29 मार्च की रात को गुड़िया देवी की मौत हो गई।  शादी के बाद हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और बेटी की मौत हो जाने से गुड़िया के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हालांकि गुड़िया के ससुराल वालों का कहना था कि इसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जबकि गुड़िया देवी के माता-पिता तथा अन्य परिजनों का कहना है कि गुड़िया की हत्या की गई है। गुड़िया की मां ने बताया कि पूरे रीति रिवाज और दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी का विवाह राहुल साहू से किया था। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था।बीती रात भी उनकी बेटी फोन कर उन्हें बताई थी कि उनके पति किसी अन्य महिला से बात करता है और बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित करता है। गुड़िया की मां का कहना है कि वे लोग सोमवार को गुड़िया के घर जाकर मामले में बातचीत करने वाले थे। परंतु उन्हें सूचना मिली कि गुड़िया की मौत हो गई।परिजनों का कहना है कि जब वे लोग गुड़िया के ससुराल पहुंचे तो वहां उसकी शव पड़ा हुआ था। इधर मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और मृतक नवविवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। इधर इस संबंध में थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। 

संवाददाता - मो० अरबाज | बालूमाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.