डीजे बजाने को लेकर 18 लोगों पर किए गए प्राथमिकी दर्ज के विरोध में पूरा बालूमाथ रहा बंद

बालूमाथ :  रामनवमी विजय दशमी के दिन बालूमाथ में निकले गए भव्य शोभायात्रा के दौरान डीजे बजाने को लेकर बालूमाथ अंचलाधिकारी द्वारा बालूमाथ के 18 लोगों समेत तीन अखाड़ा के सभी सदस्यों पर किए गए प्राथमिक दर्ज के विरोध में शुक्रवार को बालूमाथ बंद रहा। हिंदू समाज द्वारा किए गए आह्वान पर हिंदू समाज के लोगों ने सुबह से शाम तक अपने-अपने दुकान बंद कर बालूमाथ  गेरवा ताड़ महावीर मंदिर सामुदायिक भवन परिसर पहुंचा। जहां लगभग 2000 से ज्यादा हिंदू समाज के लोग उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष आजाद शत्रु ने कहा कि हिंदुओं के पर्व त्यौहार पर पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं अत्याचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक अंचलाधिकारी को यहां से हटाने की अनुशंसा एवं राम भक्तों के साथ गाली गलौज  व अभद्र व्यवहार करने वाले  एएसआई राम विनय सिंह को निलंबित नहीं किया जाता है।तथा 18 लोगों पर किए गए एफआईआर वापस नहीं की जाती है तब तक चरण बध आंदोलन जारी रहेगा। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि आप लोगों द्वारा चरणबद्ध आंदोलन किया जा रहा है जिसके तहत 6 अप्रैल को जल सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन है इस कार्यक्रम में पूरे भारतीय जनता पार्टी आप लोगों के साथ खड़ा है। वहीं विश्व हिंदू परिषद के जिला महामंत्री संजय तिवारी ने कहा कि जब तक तीन सूत्री मांग को मन नहीं जाता है तब तक या आंदोलन जारी रहेगा। वही सभा को सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद गुप्ता, खनन विभाग के विधायक प्रतिनिधि शैलेश सिंह, विधायक प्रतिनिधि संजय यादव, संजीव कुमार सिन्हा विनोद बिहारी गुप्ता,सुनील पांडे, रामनाथ सिंह ने भी संबोधित करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा रामनवमी के दौरान किए गए ब्यवधान एवं फर्जी  एफआइआर का विरोध किया। कार्यक्रम के बाद राजपाल के नाम तीन सूत्री मांगों को लेकर मांग पत्र प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनूप कुमार को ज्ञापन सौपा गया।

भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश भोक्ता, कृष्णा यादव,उपेंद्र रंगीला, प्रदीप साव, बहादुर साव, पंचानंद पांडे,सूरज शाह, पपु ठाकुर,बिनोद बिहारी गुप्ता,दीपक पांडे,पिंटू साव, भुनेश्वर साव,दयाल यादव, अरुण साव,अशोक साव, शिवनाथ ठाकुर,सुनील कुमार, लालदेव गंझु,अर्जून साव, मनोहर प्रसाद,गुड्डू कुमार, रामानुज,बिट्टू सिंह,विनोद भुईया,सतीश कुमार, मुकेश साव, शंकर सोनी, संतोष साव, संदीप प्रजापति, सोनू चौरसिया, रवि चौरसिया,गोलू कुमार, पंकज सिन्हा,अमित कुमार, सतेंद्र साव समेत कई लोग उपस्थित थे। वहीं घटना की कड़ी निंदा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, चतरा लोकसभा सांसद कालीचरण सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम ने की है। व लातेहार एसपी वह डीसी से मांग करते हुए फर्जी एफआईआर रद्द करने एवं दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.