बालूमाथ में BSNL नेटवर्क ठप, उपभोक्ता महीनों से परेशान

बालूमाथ :  प्रखंड क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) का नेटवर्क पिछले कई महीनों से सुचारू रूप से काम नहीं कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नेटवर्क की खराब स्थिति के कारण कॉलिंग और इंटरनेट सेवा लगभग ठप हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार कॉल करने पर भी संपर्क नहीं हो पाता, जबकि इंटरनेट सेवा या तो बेहद धीमी रहती है या पूरी तरह बंद हो जाती है। इस समस्या का सीधा असर छात्रों की पढ़ाई, ऑनलाइन कामकाज और दैनिक संचार व्यवस्था पर पड़ रहा है। खासकर आपातकालीन स्थिति में लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि वे इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग में शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है। लगातार बनी इस परेशानी से लोगों में BSNL के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है।क्षेत्र के उपभोक्ताओं ने विभाग से अविलंब नेटवर्क व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है, ताकि लोगों को बेहतर संचार सुविधा मिल सके।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.