लातेहार स्थापना दिवस पर प्रतियोगिताओं की धूम, क्विज में आयुष चौधरी अव्वल

लातेहार - जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्लोगन लेखन, पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में रचनात्मकता, सामाजिक जागरूकता तथा प्रतिस्पर्धात्मक भावना का विकास करना था। जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ भाग लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। स्लोगन लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने जिले के विकास, समृद्ध संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता जैसे विषयों को बेहद आकर्षक और संदेशपरक तरीके से प्रस्तुत किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान, इतिहास और लातेहार से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्नों का सटीक उत्तर देकर प्रतिभागियों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

चित्रकला प्रतियोगिता परिणाम:
कक्षा VI–VIII में अर्पिता सौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सुरभि सुहासिनी द्वितीय और पूर्णिमा कुमारी एवं सूरज कुमार संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा IX–XII में शम्मा प्रवीण प्रथम, अभिजीत कुमार द्वितीय तथा रजनी कुमारी एवं नुसरत परवीन संयुक्त तृतीय स्थान पर रहीं।

क्विज प्रतियोगिता परिणाम:

कक्षा VI–VIII में ऋषि राज प्रथम, अनमोल रतन कुमार द्वितीय और ईशान कुमार तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा IX–XII में आयुष चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सावन कुमार द्वितीय और रौनक कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं। तियाशा सरकार ने प्रथम, रूपा कुमारी ने द्वितीय और हरेंद्र उरांव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में जिला प्रशासन ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और अन्य प्रतिभागियों को भी निरंतर अपनी प्रतिभा निखारने के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.