सड़क किनारे दुकान लगाने वालों को 20 फीट पीछे हटने की हिदायत, जाम समस्या खत्म करने पर जोर

लातेहार : लातेहार नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने सोमवार को शहर के बाइपास रोड स्थित धर्मपुर के पास लगने वाले सब्जी मार्केट का निरीक्षण किया। उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि सब्जी और फल विक्रेताओं द्वारा सड़क पर ही ठेला और दुकान लगाने से अतिक्रमण बढ़ रहा है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सड़क किनारे ही दुकानें लगाने और वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग के कारण आवागमन बाधित हो रहा है। साइकिल और मोटरसाइकिल भी सड़क पर ही खड़ी किए जाने से समस्या और गंभीर हो रही है।नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर मौजूद दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे अपनी दुकानें सड़क से कम से कम 20 फीट पीछे लगाएं, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने से दुकानदारों का व्यापार भी प्रभावित नहीं होगा और जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।उन्होंने धर्मपुर मोड़ और पोस्ट ऑफिस के पास दुकान लगाने वाले विक्रेताओं से भी अपील की कि वे सड़क पर दुकान न लगाकर निर्धारित सब्जी मार्केट में ही अपनी दुकानें लगाएं। साथ ही खाली पड़ी जमीन को पार्किंग के रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही लातेहार को स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित बनाया जा सकता है।
इस दौरान नगर प्रबंधक लक्ष्मी जया भगत, राजकुमार वर्मा, गौरव दास, रितेश कुमार निक्कू, पंकज यादव, सोनू सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.