बालूमाथ में टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी वितरित

लातेहार - बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत पोषण सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सीसीएल और सीआईएनआई संस्था के माध्यम से इलाजरत टीबी मरीजों के बीच पोषण टोकरी का वितरण किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अलीशा टोप्पो, एसटीएस राजीव कुमार,अबीद अख्तर और सीआईएनआई के प्रखंड समन्वयक अरविन्द कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। मौके पर 38 टीबी मरीजों के बीच कुल 67 पोषण टोकरी वितरित की गई। साथ ही मरीजों को नियमित दवा लेने और पौष्टिक आहार अपनाने की सलाह दी गई। आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को पोषण सहयोग देकर टीबी मुक्त भारत अभियान को मजबूत बनाना है।

रिपोर्टर - मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.