बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बाईक की टक्कर से किशोर घायल

बालूमाथ : बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर एकीकृत बालूमाथ प्रखंड के बारीखाप ग्राम के समीप एक मोटरसाइकिल सवार ने साइकिल चला रहे किशोर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल की पहचान बारियातू थाना क्षेत्र के बारीखाप ग्राम निवासी अजित भगत 12 वर्ष पिता स्व० ब्रहमदेव भगत के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार अजित भगत सड़क पर साइकिल चला रहा था, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से घायल किशोर को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.