सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन, युवाओं में दिखा उत्साह
बालूमाथ : थाना क्षेत्र के रामघाट बारा मैदान में लातेहार पुलिस के तत्वावधान में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव थे। मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि कुमार गौरव तथा विशिष्ट अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बालूमाथ विनोद र'वानी, बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार एवं मुखिया मारंगलोइया सोनमणी देवी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर किया गया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें सरना क्लब बसिया, फुटबॉल क्लब भगिया, एससीजीसी टीम गणेशपुर, सरना संगम क्लब धाधू,आजाद क्लब शांति,न्यू 11 स्टार क्लब बारा, सरना स्पोर्टिंग क्लब मारंगलोइया तथा बालूमाथ थाना की टीम शामिल थीं। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद र'वानी, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार, मुखिया मारंगलोइया, सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, गौतम कुमार समेत मनदीप कुमार, दिलीप भगत सहित खिलाड़ी एवं दर्शक उपस्थित रहे। मैच का संचालन और कमेंट्री विनोद कुमार एवं मनदीप कुमार द्वारा किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.