गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत लातेहार में भाजपा की जनसभा, स्थापना दिवस पर नेताओं ने रखे विचार
लातेहार : जिले के मोंगर पंचायत में गांव चलो-बस्ती चलो अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी अपना 47वां स्थापना दिवस भी मना रही है।लातेहार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोंगर के दुर्गा मंदिर प्रांगण में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बंसी यादव, मन की बात के संयोजक ध्रुव कुमार पांडे , कार्यक्रम के अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पिंटू रजक ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य है, ताकि कोई भी व्यक्ति विकास से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार उनके बताए मार्गों और सिद्धांतों पर चल रही है।वहीं, लातेहार जिला भाजपा अध्यक्ष बंसी यादव ने बताया कि जिले के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 50 गांवों का चयन किया गया है, जहां इस अभियान के तहत जनसभाएं आयोजित की जाएंगी। इन सभाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों और योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। कार्यक्रम में मंडल मंत्री संजय सिंह, वार्ड सदस्य कुमार प्रसाद राजेश मोची चंदन प्रसाद शत्रुघ्न प्रसाद आलोक कुमार अकेला जगनारायण कुमार अकेला महादेव राम, बुधन भुईयां,राम निरंजन सिंह, लक्ष्मण राम वीरेंद्र प्रसाद शिवचरण सिंह शिव शंकर सिंह शंकर सिंह रेखा देवी चांदनी देवी कौशल्या देवी सुनीता देवी सहित सैकड़ो महिला पुरुष ग्रामीण जनता कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही।
रिपोर्टर : बब्लू


No Previous Comments found.