नाली में गिरकर किशोर हुआ घायल
बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह में शनिवार को एक 15 वर्षीय किशोर साइकिल से अनियंत्रित होकर नाले में गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमन गंझू, 15 वर्ष, पिता पवन गंझू, निवासी जोगियाडीह, बालूमाथ रेलवे ओवरब्रिज के समीप साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे बने नाले में जा गिरा। हादसे में किशोर को काफी चोटें आईं, घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल किशोर को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अशोक कुमार द्वारा उसका प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सक ने बताया कि चेहरे में चोट लगने से रक्तस्राव हुआ है। किशोर की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.