एंजेल्स पब्लिक स्कूल में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई

बालूमाथ (लातेहार) : बालूमाथ स्थित एंजेल्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रवि कुमार मालाकार ने महात्मा फुले के जीवन और उनके समाज सुधार के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में समानता और प्रगति लाई जा सकती है। विद्यालय की प्राचार्या हरितिमा भारती ने कहा कि यह दिन विशेष रूप से महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि पुराने समय में समाज अंधविश्वास और रूढ़िवादी सोच से जकड़ा हुआ था, जहां विभिन्न जाति-धर्म के लोगों का शोषण होता था। उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज को नई दिशा दी और अंधविश्वास तथा भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाकर सभी को समान अधिकार दिलाने का प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। मौके पर संतोष कुमार, अनुराग कुमार सिंह, मनोज कुमार, इशांत कुमार, विक्की मेहता, शोभा वर्मा, निकिता कुमारी, अनु कुमारी, सीमा कुमारी, खुशबू कुमारी, रविंद्र कुमार, जयप्रकाश सिंह, विनोद मालाकार, गायत्री कुमारी, डेनिस रॉबर्ट, आरएन आर्या सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.