कोयला चूल्हा घर के अंदर ले जाने के क्रम में महिला झुलसी
कोयला चूल्हा घर के अंदर ले जाने के क्रम में महिला झुलसी, गंभीर स्थिति में रेफर मरीज के परिजनों ने एंबुलेंस चालक पर लगाया गंभीर आरोप
बालूमाथ (लातेहार) - शनिवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित भामाशाह नगर निवासी राहुल साव की पत्नी सुनैना कुमारी, 20 वर्ष खाना बनाने के लिए कोयला का चूल्हा घर के अंदर ले जा रही थी। इसी क्रम में महिला का साड़ी जलते हुए चूल्हे के चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में सुनैना कुमारी को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रिम्स रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि कोयला का चूल्हा घर के बाहर जलाकर सुनैना अपने घर के अंदर खाना बनाने के लिए ले जा रही थी। इसी बीच उक्त घटना घटी, चिकित्सक के अनुसार महिला लगभग 60% जल चुकी है। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।
एंबुलेंस चालक ने की रुपये की मांग, नहीं देने से पर मरीज को उतारने से किया इनकार
घायल महिला सुनैना देवी को परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से लेकर रांची स्थित देवकमल हॉस्पिटल ले कर पहुंचे। जहां 108 एंबुलेंस के चालक गुंजन कुमार के द्वारा 1500 रुपये की मांग की गई। जब परिजनों के द्वारा पैसा देने से मना किया गया तो इस पर चालक ने मरीज को अस्पताल में उतरने से रोक दिया। इसकी सूचना परिजनों द्वारा बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ अशोक कुमार को दिया। मामला बढ़ते देख एंबुलेंस चालक ने ₹500 लेकर मरीज को अस्पताल में उतरने दिया। ज्ञात हो कि इन दोनों 108 एंबुलेंस द्वारा जब भी मरीज को रिम्स ले जाया जाता है, तो चालक के द्वारा मरीज से पैसे की मांग करना आम बात हो गई है। जिससे सरकार के द्वारा प्रदान की जा रही निशुल्क एंबुलेंस सुविधा पर सवालिया निशा खड़ा होता जा रहा है।
मो० अरबाज | बालूमाथ


No Previous Comments found.