झामुमो की पहल के बाद सकते में आयी गैस एजेंसियाँ,

लातेहार :  ज़िले में गैस आपूर्ति पर झामुमो की सख़्ती और ज़िलाध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव और सौरभ श्रीवास्तव की चेतावनी के बाद ज़िले भर की गैस एजेंसियाँ सतर्क हो गई हैं। कल ही ज़िलाध्यक्ष ने प्रेस बयान जारी कर कहा था कि रसोई गैस हर उपभोक्ता का अधिकार है और इसके लिए उन्हें लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं तथा किसी भी क़ीमत पर गैस गोदाम के आस पास भीड़ ना लगायी जाय क्योंकि यह ज़ोख़िम भरा हो सकता है, और आज ही सत्ताधारी दल का प्रभाव देखने को भी मिल गया। आज ज़िले के कई गैस वितरकों ने उपभोक्ताओं को गैस की डिलीवरी घर पर ही करवाने की सूचना से प्रशासन को अवगत कराया जिससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा की किसी भी सकारात्मक पहल का स्वागत है, ये अच्छी बात है कि गैस एजेंसियाँ उपभोक्ताओं के हित में निर्णय ले रही हैं।  झामुमो नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि गैस एजेंसियों की सक्रियता का स्वागत है, वो उपभोक्ताओं की परेशानियों के ख़ात्मे का प्रयास करें तो हम उनके साथ हैं। चंदवा में श्रीराम भारत गैस ने सर्वप्रथम यह पहल की है जिसका हम स्वागत करते हैं।  सौरभ ने कहा कि घरेलू के साथ-साथ व्यावसायिक गैस सिलिंडर की आपूर्त्ति पर भी प्रशासन ने संज्ञान ले कर कुछ निर्देश ज़ारी किए हैं जो स्वागतयोग्य कदम है। झामुमो लातेहार के गैस आपूर्ति मामले में दखल के बाद एजेंसियों की सिलेंडरों की होम डिलीवरी के इस पहल की लोगों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा भी की और कहा कि सत्ताधारी दल के इस प्रयास और झामुमो नेताओं की सक्रियता से गैस उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.