सीढ़ी से गिरकर महिला घायल, रिम्स रेफर

बालूमाथ :  एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के राजगुरु ग्राम में सोमवार को सीढ़ी से गिरकर एक महिला घायल हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुनीता देवी 60 वर्ष पति धनेश्वर साव ग्राम राजगुरु थाना बालूमाथ निवासी घर में शादी होने के कारण साफ-सफाई कर रही थी इसी दौरान पैर फिसलने से महिला सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों द्वारा महिला को इलाज के बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. चंदन कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। लेकिन उसकी स्तिथि को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.