गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत बैठक आयोजित
बालूमाथ : बालूमाथ दुर्गा मंडप परिसर में सोमवार को गौ सम्मान अभियान सफल बनाने को लेकर गौ रक्षा समिति के जिला प्रभारी अरुण साव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 27 अप्रैल 2026 को गौ सम्मान दिवस मनाया जाएगा एवं इसी दिन महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नाम अनुरोध पत्र बालूमाथ बीडीओ के द्वारा भेजी जाएगी। जिसमें गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग की जाएगी। बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी अरुण साव ने कहा कि इस बार यह अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए पूरे देश में चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई है। इस बार जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा नहीं दिया जाता है तब तक हम सभी गौ भक्तों का आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला प्रचारक बंधन साव,प्रखंड प्रभारी प्रमोद साहू, चुन्नू जायसवाल, सत्येंद्र साहू, वीरेंद्र गुप्ता, ज्ञानी पांडे , अर्जुन साहू, कुंदन साब, पिंटू साब, अनिल प्रजापति ,संजय कुमार सिन्हा समेत कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज


No Previous Comments found.