दो बाईक की आमने-सामने टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल
बालूमाथ : बालूमाथ-लातेहार मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ ग्राम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेन्द्र तुरी 35 वर्ष पिता बंधन तुरी एवं सुखदेव बारला 50 वर्ष दोनों ग्राम ओल्हेपाठ थाना बालूमाथ निवासी, अपने घर से बालूमाथ बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहे रविंद्र उरांव 18 वर्ष पिता छुपा उरांव एवं अरविंद टाना भगत 20 वर्ष पिता बंधन टाना भगत दोनों ग्राम टंडवा जिला चतरा निवासी जो लातेहार की ओर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे जहां एक तीखे मोड़ पर अनियंत्रित हो गए और दोनों मोटरसाइकिलों के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें चारों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. सुरेंद्र कुमार द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज

No Previous Comments found.